Maruti Suzuki Fronx हमारे देश और भारतीय कार बाजार की सबसे लोकप्रिय और चर्चित SUV कारों में से एक है। हाल ही में Maruti Suzuki कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लाई है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा लागू किए गए नए जीएसटी नियमों के आधार पर Maruti Suzuki Fronx कार की कीमत में भारी कटौती की गई है जिससे हमारे देश के मध्यम वर्ग के कई लोग इस कार को आसानी से खरीद सकें।
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki की इस Fronx कार में ग्राहकों के लिए कई सारे बेहतरीन और आकर्षक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं, जो इस कार का आरामदायक और प्रीमियम बनाते हैं। इसके अलावा इस कार में कंपनी द्वारा दमदार इंजन लगाया गया है जो कार के प्रदर्शन को बेहतरीन और पावरफुल अनुभव कराता है। साथ ही इस कार में सामान रखने के लिए काफी जगह भी उपलब्ध है, जिससे सफर आरामदायक और सुविधाजनक बन जाता है।
डिजाइन
Maruti Suzuki Fronx का एक्सटीरियर डिजाइन काफी बोल्ड और काफी अच्छा दिखाई देता है। इस कार में सामने की ओर काफी आकर्षक फ्रंट फेस नजर आता है जिसके साथ क्रोम-एक्सेंटेड ग्रिल दी गई है जो Fronx कार को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देती है। इसके अलावा इस कार में डे-टाइम रनिंग लाइट्स और मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
इंटीरियर
यह कार जितनी आकर्षक बाहर से दिखाई देती है, उतनी ही शानदार इस कार का इंटीरियर है। इस कार में ऐसे कई फीचर्स उपलव्ध हैं, जो इसे प्रीमियम अहसास कराते हैं। इस कार में केबिन को स्टाइलिश सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है। ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट स्टोरेज, स्टीयरिंग पर कॉल और कंट्रोल्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा सामने की ओर 9-इंच की काफी बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दी गई है।
सुरक्षा
इस कार में काई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स दिए हैं। इसके अलावा इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं जो ड्राइविंग को काफी सुरक्षित बनाती हैं।
इंजन
Maruti Suzuki Fronx दमदार SUV कार में ग्राहक पेट्रोल इंजन का लाभ ले पाएंगे। कंपनी द्वारा दो इंजन के ऑप्शन दिए हैं। पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, जिसमें लगभग 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क के साथ मिलता है। और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जोकि 100 PS की पावर और 148 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इन दोनों शक्तिशाली इंजनों के साथ कार चलाना और भी मजेदार बन जाता है।
कीमत
Maruti Suzuki कंपनी के द्वारा इस बेहतरीन कार की कीमत ₹6,84,000 से शुरू होकर अधिकतम ₹13 लाख तक जाती है। भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की यह कार काफी अच्छे फीचर्स और सुरक्षा रेटिंग के साथ आती है जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के लोगों के लिए इस कार को जरूर चुनना चाहिए।